Thursday, 24 November 2016

DeMonetization अब 15 दिसंबर तक बदलें 500 के पुराने नोट, 1000 के नोट अब केवल बैंक खाते में ही जमा होंगे


बलिराम सिंह, नई दिल्ली
मोदी सरकार ने 500 के पुराने नोट को बदलने की डेडलाइन में एक बार फिर बदलाव किया है। अब आप अपने 500 के पुराने नोटों को 15 दिसंबर तक बदल सकते हैं। हालांकि यह छूट 1000 के नोटों पर 24 नवंबर की रात्रि को समाप्त हो जाएगी।
केंद्र सरकार ने 500 के पुराने नोटों का इस्तेमाल करने की डेडलाइन 15 दिसंबर तक बढ़ा दी है। अर्थात 500 का पुराना नोट आप अब 21 दिन और चला सकेंगे। लेकिन 1000 का नोट अब केवल बैंक अकाउंट में ही जमा हो सकेगा। इसके अलावा सरकार ने एक और बड़ा फैसला किया है। सरकार के मुताबिक, बैंकों में पुराने बड़े नोटों को बदलने का काम कल से नहीं हो सकेगा। हालांकि, 30 दिसंबर तक आप इन्हें जमा करा सकेंगे। बता दें कि पहले 24 नवंबर की आधी रात तक ही 500 और 1000 के नोटों को बदलने की डेडलाइन तय की गई थी।
-2 दिसंबर तक हाईवे टोल फ्री रहेंगे,  बता दें कि इस एलान से पहले सरकार ने देशभर के हाईवे 24 नवंबर की रात तक टोल फ्री थें।
-2 दिसंबर के बाद 15 दिसंबर तक टोल नाकों पर 500 रुपए का पुराना नोट चलाया जा सकेगा।
विदेशी पर्यटकों को राहत-
फॉरेन टूरिस्ट्स को ये फैसिलिटी दी गई है कि एक हफ्ते में 5 हजार तक की करंसी एक्सचेंज करा सकेंगे। इसका डिटेल उनके पासपोर्ट पर भी होगा।
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 8 नवंबर की रात्रि को 500 और 1000 के पुराने नोटों के चलन पर रोक Demonetization लगा दी, जिसके बाद पूरे देश में बैंकों और एटीएम के बाहर लाेगों की लंबी कतार लगी हुई है।


Labels: , , , , , , , ,

Tuesday, 22 November 2016

DeMonetization बैंक में 8 नवंबर से पहले जमा राशि ही शादी के लिए निकालने की छूट

बलिराम सिंह, नई दिल्ली
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने शादी के लिए बैंक से ढाई लाख रुपए निकालने के लिए नियमों में बदलाव किया है। अब 8 नवंबर से पहले खाते में जमा राशि में से ही आप बिटिया की शादी के लिए पैसे निकाल सकते हैं। 8 नवंबर की आधी रात से नोटबंदी के बाद जमा धनराशि में से आप पैसे नहीं निकाल सकते हैं।
इन नियमों का करना होगा पालन-
-8 नवंबर से पहले खाते में जमा रकम में से ही पैसे निकाल पाएंगे, नोटबंदी के बाद जमा पैसे में से नहीं
-आवेदन के साथ एडवांस के पेमेंट जैसे हॉल बुकिंग, कैटरर, आदि की रसीद देनी होगी। जो पेमेंट लेगा उसे सत्यापित करना होगा कि उसके पास बैंक खाता नहीं है
-वर-वधू दोनों पक्ष ढाई-ढाई लाख रुपए निकाल सकते हैं। लड़का-लड़की और उनके माता-पिता में से कोई भी सिर्फ अपने खाते से ही पैसे निकाल पाएगा
-व्यवस्था अभी 30 दिसंबर तक है। यानी जिनके यहां 30 दिसंबर से पहले शादी है, वही इसका इस्तेमाल कर सकेंगे।

Labels: , , , , , , , ,

Monday, 21 November 2016

Demonetization 500 के पुराने नोटों से बीज खरीद सकते हैं किसान


बलिराम सिंह, नई दिल्ली
केंद्र सरकार ने किसानों को 500 रुपए के पुराने नोटों से बीज खरीदने की अनुमति दे दी है। बीज केंद्र और राज्य सरकारों, सार्वजनिक प्रतिष्ठानों, राष्ट्रीय और राज्य बीज निगमों, केंद्रीय और राज्य के कृषि विश्वविद्यालयों और आईसीएआर के केंद्रों से खरीदे जा सकेंगे।
रबी की फसल की बुआई के लिए केंद्र सरकार ने किसानों को यह अनुमति दी है। उन्हें 500 रुपए के पुराने नोटों से केंद्र और राज्य सरकारों, सार्वजनिक प्रतिष्ठानों, राष्ट्रीय और राज्य बीज निगमों, केंद्रीय और राज्य के कृषि विश्वविद्यालयों तथा आईसीएआर के केंद्रों से पहचान पत्र प्रस्तुत करके बीज खरीदने की अनुमति देने का निर्णय लिया है।
किसानों को 25 हजार रुपए तक प्रति सप्ताह निकालने की छूट-
इससे पहले किसानों को नकदी उपलब्ध कराने के लिए केंद्र सरकार ने सामान्य ऋण सीमा शर्तों के अंतर्गत उनके केवाईसी अनुपालक बैंक खातों से 25 हजार रुपये प्रति सप्ताह निकालने की अनुमति देने का निर्णय 17 नवंबर को लिया गया था।
दिल्ली के व्यापारियों को 24 तक पुराने नोट जमा करने की छूट-
उधर, नोटबंदी पर दिल्ली सरकार ने राजधानी के व्यापारियों को भारी राहत दी है। वैट जमा करने वाले दिल्ली के व्यापारी 500-1000 के पुराने नोटों के जरिए अपना कर जमा कर सकते हैं। हालांकि दिल्ली सरकार ने यह राहत केवल 24 नवंबर तक ही दी है। दिल्ली के केवल पंजीकृत व्यापारी अपना वैट नगी में एसबीआई अथवा एचडीएफसी की किसी भी शाखा में जमा करा सकते हैं।
यूपी में जमीन रजिस्ट्री पर राहत-
उधर, यूपी सरकार ने जमीन की रजिस्ट्री पर पुराने 500-1000 के नोटों को लेने का एक सप्ताह पहले ही निर्देश जारी कर दिया था। हालांकि यह आदेश भी केवल 24 नवंबर तक ही मान्य होगा।


Labels: , , , , , , , ,

Sunday, 13 November 2016

#ExchangeCurrency इन 10 सूत्री बातों से आपकी रोजमर्रा की पैसे की दिक्कतें होंगी दूर



बलिराम सिंह, नई दिल्ली
आठ नवंबर की रात्रि से 500 और 1000 रुपए की नोटों पर पूरी प्रतिबंध लगाने के बाद आम जनता को दूध-सब्जी जैसी रोजमर्रा की जरूरतें के लिए नकद पैसों की कमी झेलनी पड़ रही है। यदि आप इन 10 छोटी-छोटी बातों पर ध्यान दें तो आपकी रोजमर्रा की बुनियादी समस्याएं काफी हद तक दूर हो सकती हैं।

Labels: , , , , , , , , , ,

Thursday, 10 November 2016

New Currency ऐसे पहचानें 500-2000 के नए नोट असली हैं या नकली

बलिराम सिंह, नई दिल्ली
देशभर में गुरुवार को 500 और 2000 के नए नोट लोगों के हाथ में आ गए। देशभर के बैंकों और डाकघरों में 500 और 1000 के पुराने नोट बदले जा रहे हैं। सरकार ने जाली नोटों पर अंकुश लगाने के लिए पुराने बड़े नोटों की जगह नए नोट लाने का ऐलान किया है। लेकिन नए नोट आने पर इनकी जालसाजी की भी आशंका है। हालांकि बैंकों और डाकघरों से सीधे मिलने वाले नोटों के जाली होने की आशंका बिल्कुल नहीं है। लेकिन बाजार में आने के बाद जालसाजी करने वाले नए नोटों के क्लोन निकालने की साजिश की भी आशंका है।
अत: नए नोटों की पहचान के लिए इन बातों का रखें खास ध्यान-
-2000 के नए नोट का बेस कलर मैजेंटा है और इसका साइज 66 मिमी गुणा 166 मिमी है। नोट के एक ओर महात्मा गांधी और दूसरी ओर मंगलयान की तस्वीर लगी है।
-500 के नए नोटों के रंग, थीम, डिजाइन और सिक्योरिटी फीचर की जगह पुराने नोट की तुलना में अलग हैं। 500 के नए नोट का आकार 63 मिमी गुणा 150 मिमी है। यह नए कलर में है जो स्टोन ग्रे है। इसका थीम दिल्ली के लाल किले पर आधारित है। स्वच्छ भारत अभियान का लोगो लगा हुआ है। दृष्टिहीनों के लिए भी ये नोट सुविधाजनक हैं।
ऐसे पहचानें 2000 के असली नए नोट-
- नोट को लाइट के सामने रखने पर यहां 2000 लिखा दिखेगा
-आंख के सामने 45 डिग्री के एंगल पर रखने पर यहां 2000 लिखा दिखेगा
-देवनागरी में 2000 लिखा दिखेगा
-बीच में महात्मा गांधी की तस्वीर है।
-छोटे-छोटे अक्षरों में आरबीआई और 2000 लिखा है
-सिक्योरिटी थ्रीड है इसपर भारत, आरबीआई और 2000 लिखा है। नोट को हल्का से मोड़ने पर इस थ्रीड का कलर हरा से नीला हो जाता है
ऐसे पहचानें 500 के असली नोट-
-नोट को लाइट के सामने रखने पर यहां 500 लिखा दिखेगा
-आंख के सामने 45 डिग्री के एंगल पर रखने पर यहां 500 लिखा दिखेगा
-देवनागरी में 500 लिखा दिखेगा
-पुराने नोट की तुलना में महात्मा गांधी की तस्वीर का ओरिएंटेशन और पोजिशन थोड़ा अलग है
-नोट को हल्का से मोड़ने पर सिक्योरिटी थ्रीड का कलर हरा से नीला हो जाता है
-पुराने नोट की तुलना में गारंटी क्लॉज, गवर्नर के सिग्नेचर, प्रॉमिस क्लॉज और आरबीआई का लोगो दाहिनी तरफ शिफ्ट हो गया है

Labels: , , , , , , , , ,

Sunday, 6 November 2016

CloudSeeding कृत्रिम बारिश के जरिए होगी दिल्ली प्रदूषण मुक्त



 बलिराम सिंह, नई दिल्ली
दिल्लीवालों को वायु प्रदूषण से राहत दिलाने के लिए कृत्रिम बारिश का सहारा लिया जा सकता है, ताकि बारिश के जरिए वातावरण में व्याप्त जहरीली धुंध जमीन पर बैठ जाए और लोग राहत की सांस ले। रविवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में आयोजित दिल्ली कैबिनेट की बैठक में दिल्ली में कृत्रिम बारिश के जरिए प्रदूषण को दूर करने का फैसला किया गया। इस बाबत दिल्ली सरकार केंद्र से सहयोग लेगी। इसके साथ ही एक बार फिर से दिल्ली में ‘ऑड-ईवन फॉर्मूला’ को लागू करने की तैयारी शुरू हो गई है। दिल्ली सरकार ने प्रदूषण काे रोकने के लिए 13 सूत्री आपातकालीन फाॅर्मूला तैयार किया है।
प्रदूषण रोक के लिए दिल्ली सरकार का 13 सूत्री फॉर्मूला-
- अगले पांच दिनों तक किसी भी तरह का निर्माण अथवा भवन गिराने जैसे कार्य को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है।
-अगले पांच दिनों तक डीजल चालित जनरेटर चलाने पर रोक, हालांकि अस्पताल और मोबाइल टॉवर जैसे इमरजेंसी सेवा में इसे लागू नहीं किया जाएगा।
-बदरपुर थर्मल पॉवर प्लांट को अगले 10 दिनों तक बंद किया जाएगा।
-100 फीट चौड़ी सड़कों को स्प्रिंकल तकनीकी से सफाई की जाएगी, पीडब्ल्यूडी द्वारा प्रत्येक सड़क को सप्ताह में एक बार साफ किया जाएगा।
-बदरपुर थर्मल पॉवर प्लांट से राख की ढुलाई भी अगले 10 दिनों तक बंद रहेगा। प्लांट से निकलने वाली राख पर पानी का छिड़काव किया जाएगा, ताकि हवा में राख न उड़े
-पेड़ों से गिरी पत्तियों, कचरे को हर हालत में जलाने से रोकने परजोर। यदि कहीं पर इस तरह की घटना होती है तो इसके लिए संबंधित अधिकारी जिम्मेदार होंगे।
-10 नवंबर से सड़कों की वैक्यूम क्लीनिंग तरीके से सफाई की जाएगी
-सभी निजी व सरकारी स्कूलों को सोमवार से अगले तीन दिनों तक बंद कर दिया गया है
-एमसीडी यह सुनिश्चित करेगी कि ढलाई घरों पर कचरे न जलाया जाए
ऑड-ईवन की फिर से तैयारी-
प्रदूषण की बिगड़ती स्थिति को देखते हुए दिल्ली सरकार ने एक बार फिर से ऑड-ईवन फॉर्मूला को लागू करने की तैयारी में जुट गई है। सरकार ने संबंधित एजेंसियों को इस पर काम शुरू करने का निर्देश दिया है।
-सभी स्वास्थ्य और पर्यावरण विभाग को एडवाइजरी लागू करने का निर्देश दिया गया है
-किसी भी स्थान पर कूड़ा-कचरा अथवा पत्तियों के जलाने पर रोक लगाने के लिए पर्यावरण विभाग जल्द ही एक विशेष ऐप लांच करेगा, जिसके जरिए आम जनता सीधे पर्यावरण विभाग को रिपोर्ट करेगी।
-केंद्र सरकार से कृत्रिम बारिश कराने के लिए मुख्य सचिव और पर्यावरण सचिव संपर्क करेंगे।
वर्ष 2003 में महाराष्ट्र में हुई थी कृत्रिम बारिश-     
कृत्रिम बारिश के लिए सिल्वर आयोडाइड या शुष्क बर्फ (ठोस कार्बन डाईऑक्साइड) को जनरेटर या हवाई जहाज के ज़रिए वातावरण में फैलाया जाता है। विमान से सिल्वर आयोडाइड को बादलों के बहाव के साथ फैला दिया जाता है।
सिल्वर आयोडाइड क्रिस्टल की संरचना प्राकृतिक बर्फ के जैसी ही होती है। सिल्वर आयोडाइड क्रिस्टल की सतह पर जमा पानी और बर्फ के कैसे कराते हैं कृत्रिम बारिश प्रवीण कुमार मौसम को अपने अनुरुप परिवर्तित करने के लिए विभिन्न देशों में बादलों के बीजारोपण (क्लाउड-सीडिंग) का इस्तेमाल पिछले 50 से अधिक वर्षो से हो रहा है।
चीन में ओलंपिक खेलों से पहले किया गया-
अगस्त 2008 में बीजिंग ओलंपिक के दौरान इसका प्रयोग किया गया था। कहते हैं कि बादल-बीजारोपण करके ओलंपिक उद्धाटन समारोह पर मंडरा रहे बारिश के खतरे को सफलता पूर्वक टाल दिया गया था। कण इस तरह से बनते हैं, जैसे वे प्राकृतिक बर्फ ही हों।
2003 में महाराष्ट्र में हुई थी कृत्रिम बारिश-
महाराष्ट्र में इससे पहले 2003 में कृत्रिम बारिश कराई गई थी। तब सरकार ने 5 करोड़ 40 लाख रुपये खर्च करके 22 तालुकाओं में कृत्रिम बारिश का प्रयोग किया था। यह प्रयोग सफल रहा था।
प्रदूषण के खिलाफ सड़कों पर आई जनता-
दिल्ली एनसीआर में पिछले एक सप्ताह से छाये प्रदूषण युक्त धुंध के खिलाफ अब दिल्ली की जनता घर से बाहर निकल पड़ी है। रविवार को दिल्ली की महिलाएं, स्कूली बच्चे, सामाजिक कार्यकत्र्ता प्रदूषण के खिलाफ सख्त कदम उठाने की मांग को लेकर जंतर-मंतर पहुंचे। लोगों ने प्रदूषण रोकने के लिए तत्काल कदम उठाने की मांग की। इस मौके पर लोगों ने हस्ताक्षर अभियान भी चलाया, जिसे जल्द ही राष्ट्रपति को सौपेंगे।

Labels: , , , , , , , , , ,