Wednesday, 4 January 2017

यूपी-पंजाब सहित पांच राज्यों में बजी रणभेरी, आचार संहिता लागू, 11 मार्च को आएगा चुनाव परिणाम,




 
बलिराम सिंह, नई दिल्ली
चुनाव आयोग ने यूपी, पंजाब समेत पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान कर दिया है। चुनाव आयोग ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करके बताया कि पंजाब, गोवा और उत्तराखंड में एक चरण में, मणिपुर में दो चरण में और यूपी में सात चरणों में विधानसभा चुनाव होंगे। पांचों राज्यों में मतदान चार फरवरी को शुरू होकर आठ मार्च को खत्म होगी और 11 मार्च को चुनाव के नतीजे आ जाएंगे। 
यूपी :
उत्तर प्रदेश में सात चरणों में चुनाव होंगे। पहला चरण में 15 जिलों की 73 सीटों पर 11 फरवरी को वोटिंग होगी। दूसरे चरण में 11 जिलों की 67 सीटों पर 15 फरवरी को वोटिंग होगी। तीसरें चरण में 12 जिलों की 69 सीटों पर 19 फरवरी को वोटिंग होगी। चौथे चरण में 12 जिलों की 53 सीटों पर 23 फरवरी को वोटिंग होगी। पांचवें चरण में 11 जिलों की 52 सीटों पर 27 फरवरी को वोटिंग होगी। छठें चरण में 7 जिलों की 49 सीटों पर 4 मार्च को वोटिंग होगी। सातवें चरण में सात जिलों की 40 सीटों पर 8 मार्च को वोटिंग होगी।
पंजाब:
पंजाब में शनिवार 4 फरवरी को एक ही चरण में चुनाव होगा। पंजाब में विधानसभा की कुल 117 सीटों पर चुनाव होने हैं।
उत्तराखंड:

उत्तराखंड में राज्य की सभी 70 सीटों पर चुनाव 15 फरवरी को कराए जाएंगे। चुनावों का नोटिफिकेशन 20 जनवरी 2017 को जारी होगा। वहीं नॉमिनेशन की आखिरी तारीख 27 जनवरी होगी। 28 तारीख को नामों की छंटाई होगी।
गोवा:
गोवा में विधानसभा की कुल 40 सीटों पर 4 फरवरी को एक ही चरण में चुनाव होगा। गोवा में 11 जनवरी से नॉमिनेशन शुरू होगा और नॉमिनेशन की आखिरी तारीख 18 जनवरी, 2017 है।
मणिपुर:
मणिपुर में 60 विधानसभा सीटों पर दो चरणों में चुनाव होंगे। पहले चरण की 38 सीटों पर चार मार्च को और दूसरे चरण में 22 सीटों पर 8 मार्च को वोटिंग होगी।
पांच राज्यों में कुल 690 विधानसभा सीटों पर होगा चुनाव-
पांचों राज्यों में कुल 690 विधानसभा सीटों पर चुनाव कराए जाएंगे। इनमें से कुल 133 सीटें सुरक्षित हैं। कुल एक लाख 85 हजार बूथ बनाए गए हैं। कुछ जगहों पर महिलाओं के लिए अलग पोलिंग बूथ होंगे और रंगीन वोटर गाइड सभी परिवारों को पर्ची के साथ दिए जाएँगे। चुनाव आयोग ने उम्मीदवारों के लिए खर्च की सीमा बढ़ा दी है। चुनाव प्रचार में उम्मीदवार यूपी, पंजाब, उत्तराखंड में ज्यादा से ज्यादा 28 लाख रुपए खर्च कर सकते हैं। गोवा और मणिपुर में ज्यादा से ज्यादा 20 लाख खर्च कर सकते हैं।पांचो राज्यों में चुनाव आयोग ने आचार संहिता लागू कर दिया है।

Labels: , , , , ,

Sunday, 13 November 2016

BlackMoney मोदी ने कहा, कुछ ताकतें मेरी जान के पीछे पड़ी हैं



काला धन वालों के खिलाफ और होगी सख्ती:मोदी
बलिराम सिंह, नई दिल्ली
जापान यात्रा से लौटने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर अपने पुराने तेवर में नजर आए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने काला धन रखने वालों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा है कि काला धन रखने वालों के खिलाफ ये अंतिम फैसला नहीं है। आने वाले समय में और सख्त कदम उठाए जा सकते हैं। गोवा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने कहा कि कई ताकतें मेरे खिलाफ हैं। वो मुझे जिंदा नहीं छोड़ेंगी, क्योंकि उनकी 70 साल का लूट खतरे में है, मैं तैयार हूं।
प्रधानमंत्री ने कहा कि कालाधन वाले अफवाह फैलाने में लगे हैं, लेकिन सरकार अभी शांत नहीं बैठेगी। देश की आजादी के बाद से अब तक का कच्चा चिट्ठा खुलेगा। कालाधन वालों के पैसे बच नहीं पाएंगे। पीएम मोदी ने कहा, कालाधन के खिलाफ ये अंतिम फैसला नहीं।
प्रधानमंत्री ने कहा कि मरेी सरकार गरीबों के लिए है। देश के गरीबों की मदद करना सरकार का दायित्व है। मैं कुर्सी के लिए पैदा नहीं हुआ हूं। नोटबंदी मामले पर उन्होंने कहा कि मैंने कभी देश को अंधेरे में नहीं रखा। उन लोगों को पता था कि ऐसा कड़ा निर्णय लिया जाएगा।
दो साल में जमा हुए सवा लाख करोड़ रुपए-
प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछले दो साल में सवा लाख करोड़ रुपया खजाने में जमा हुआ है। देश में 20 करोड़ से ज्यादा गरीब लोगों के खाते खोले गए हैं।
आर्थिक तबियत सुधारने की दवाई दी-
हमने देश की आर्थिक तबीयत सुधारने के लिए दवाई दी है। पहले आर्थिक सुधार के लिए धीरे-धीरे दवाई दे रहा था। पीएम मोदी ने कहा कि मैंने घर परिवार सब देश के लिए छोड़ दिया। उन्होंने कहा कि मैंने सब कुछ देश के लिए किया, मैं कुछ लेकर नहीं जाऊंगा।
10 महीने से गोपनीय तरीके से हो रही थी तैयारी-
पीएम मोदी ने कहा कि देश की भलाई के लिए जनता कष्ट सहने को तैयार है। बैंककर्मी पिछले एक हफ्ते से दिनरात काम कर रहे हैं। पीएम मोदी ने कहा कि पिछले 10 महीने से इस योजना पर गोपनीय तरीके से काम हो रहा था। चोरी के पैसे का पता चले इसके लिए सरकार ने काम किया।
30 दिसंबर तक जनता हमंे मौका दे-
पीएम मोदी ने देशवासियों से अपील की कि उन्हें 30 दिसंबर तक जनता मौका दे। उन्होंने दावा किया कि देश का युवा इस निर्णय को सफल बनाने में लगा है। उसके बाद मेरी गलती निकली तो हर सजा के लिए तैयार हूं।
ईमानदारों का भरोसा जीतने के लिए है ये लड़ाई-
पीएम मोदी ने कहा कि ये लड़ाई ईमानदार लोगों का भरोसा जीतने के लिए है। ये तकलीफ सिर्फ 50 दिनों के लिए हैं।
अब लोग गंगा में नोट बहा रहे हैं-
पीएम मोदी ने कहा कि लोग पहले गंगा में चवन्नी नहीं डालते थे, आज नोट बहा रहे हैं। बड़े-बड़े घोटाले करने वाले 4000 रुपये के लिए लाइन में लगे हैं।
      प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को गोवा में दो प्रमुख बुनियादी ढांचागत परियोजनाओं की आधारशिला रखी। वह उत्तरी गोवा के पेरनेम में मोपा अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे का शिलान्यास किया और इलेक्ट्रॉनिक शहर की भी आधारशिला रखी। पीएम मोदी श्यामा प्रसाद मुखर्जी इनडोर स्टेडियम में राज्य सरकार द्वारा आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया। मोपा हवाईअड्डा गोवा का पहला नागरिक हवआईअड्डा है और इसे जीएमआर हवाईअड्डा प्राधिकरण ने तैयार किया है।

Labels: , , , , , ,