Wednesday 5 March 2014

10 अप्रैल तक ही केजरीवाल के पीछे दौड़ेगी मीडिया


तो लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल के पीछे इलेक्ट्रॉनिक मीडिया मात्र 35 दिन ही दौड़ेगी। निर्वाचन आयोग ने 9 चरणों में लोकसभा चुनाव की तिथियां घोषित कर दी है। दिल्ली और हरियाणा में तीसरे चरण में 10 अप्रैल को चुनाव संपन्न हो जाएगा।
ऐसे में दिल्ली और एनसीआर में चुनाव का टेंपो 10 अप्रैल तक ही रहेगा।  अर्थात केजरीवाल के प्रत्येक बयान को 10 अप्रैल तक ही ज्यादा तवज्जो मिलेगी।
दिल्ली-हरियाणा में चुनाव संपन्न होते ही इलेक्ट्रॉनिक मीडिया व अखबार दिल्ली की रोजमर्रा की समस्याएं बिजली-पानी की ओर अपने कैमरा का रूख मोड़ देंगी। ऐसी स्थिति में अन्य राज्यों में होने वाले सिलसिलेवार लोकसभा चुनाव में लोकल मुद्दे व समस्याएं और प्रत्याशियों को भी कुछ प्रचार का मौका मिल जाएगा। अन्यथा देशवासियों को भारतीय मीडिया में केवल केजरीवाल-मोदी-राहुल को ही देखना पड़ता।
लोकसभा चुनाव की तिथियां-                                                                                                                                 7 अप्रैल, 9 अप्रैल, 10 अप्रैल, 12 अप्रैल, 17 अप्रैल, 24 अप्रैल, 30 अप्रैल, 7 मई और 1 मई
दिल्ली में लोकसभा चुनाव- 10 अप्रैल
मतगणना                 - 16 मई

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home