Saturday 22 February 2014

सपने में मर्डर की गुत्थी सुलझी

फरीदाबाद                                                                                                                                          फिल्मों की बात वास्तविक जीवन में सच हो गई। नींद में आये सपने के आधार पर पुलिस मनजीत नामक आरोपी तक पहुंच गई। जी हां, फरीदाबाद में एक ऐसा ही मामला प्रकाश में आया है। औद्योगिक नगरी में रामभरोसे ठेकेदार नामक एक व्यक्ति के मर्डर मामले में पहले तो तीन दिनों तक पुलिस इधर-उधर खाक छानती रही। लेकिन इस हत्याकांड के आरोपी तक पहुंचने का रास्ता कंपनी में कार्यरत एक कर्मचारी के सपना देखने के बाद सुगम हुआ। कंपनी में कार्य करने वाले सरोज नामक व्यक्ति ने सपने में देखा कि रामभरोसे ठेकेदार उससे कह रहा है कि मनजीत ठीक आदमी नहीं है। वह फैक्ट्री में गड़बड़ी करता रहता है।
सुबह में नींद टूटने पर सरोज ने यह जानकारी अपने मालिक भरत कुमार को दी तो भरत को मनजीत की पुरानी हरकतों के बारे में याद आयी और उसने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस इस मामले में मनजीत की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी और अंतत: उसे अपने शिकंजे में लिया। पूछताछ में मनजीत ने स्वीकार किया कि उसने ठेकेदार की हत्या की।
कोट्स-
सरोज की बात सुनने के बाद मनजीत की गतिविधियों पर नजर रखी गई तो वह पुलिस के शिकंजे में आया। -सीआईए बडख़ल प्रभारी विमल कुमार

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home