Friday 14 February 2014

तो अंबानी के नाम पर होगा अगला चुनाव


तो आगामी चुनाव अंबानी बंधुओं की विसात पर लड़ा जाएगा। शुक्रवार को दिल्ली विधानसभा में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच साढ़े सात घंटे तक चले ड्रामे से तो ऐसा ही लग रहा है कि शायद देश का मिजाज एक बार फिर समाजवाद की तरफ झुक रहा है। हालांकि फिलहाल ये समाजवाद मुलायम सिंह यादव, लालू यादव से इतर है।
शुक्रवार को विधानसभा में कांग्रेस, भाजपा और आम आदमी पार्टी के आला विधायकों ने एक दूसरे पर आरोप लगाया कि सामने वाला अंबानी का आदमी है और अंबानी के हाथों बिका है। इस्तीफा देने से पहले अरविंद केजरीवाल ने भी खुद को पाकसाफ बताते हुए कांग्रेस-भाजपा को अंबानी का आदमी बताया।

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home