Sunday 23 February 2014

भाजपा खेमे में पासवान-उदितराज

नई दिल्ली
बिहार के दलित नेता राम विलास पासवान और पूर्व राजस्व अधिकारी उदित राज भाजपा खेमे में आने की तैयारी कर लिए हैं। उदित राज भाजपा में शामिल होंगे तो राम विलास पासवान भाजपा के साथ गठबंधन करेंगे।
पासवान के साथ भाजपा गठबंधन होने से दोनों दलों को फायदा होगा। जहां भाजपा की सीटें बढ़ेंगी तो पासवान की राजनीतिक जमीन भी मजबूत होगी। हालांकि पासवान के पूर्व इतिहास को देखा जाए तो ये समय के साथ अपने-आप को बदलते रहते हैं।
दूसरी ओर इंडियन जस्टिस पार्टी के अध्यक्ष उदित राज की पार्टी यूपी में साइड लाइन हो गई है। उदित राज के भाजपा में शामिल होने से जहां भाजपा को यूपी में एक मजबूत दलित चेहरा मिलेगा, वहीं उदित राज का राजनीतिक सफर सुगम हो सकता है।

1 Comments:

At 24 February 2014 at 04:42 , Blogger baliram singh said...

अब रामविलास नहीं बल्कि उनके बेटे चिराग पासवान की चल रही है और चिराग पासवान ने मोदी को हरी झंडी दे दी है।

 

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home