Wednesday 17 December 2014

बराक ओबामा के लिए खुल सकती है ताजमहल की कब्र


-गणतंत्र दिवस पर भारत दौरा के दौरान आगरा भी जाएंगे ओबामा
बलिराम सिंह, नई दिल्ली

दुनिया के सबसे ताकतवर देश अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा के लिए दुनिया के सातवें अजूबा ताजमहल में मुगल शहंशाह शाहजहां और उनकी बेगम मुमताज महल की मुख्य कब्रें खोली जाएंगी। इस बाबत अमेरिका से विशेषज्ञों की एक टीम ने ताजमहल का दौरा किया है। सुरक्षा विशेषज्ञों ने आगरा एयरपोर्ट से ताजमहल तक सुरक्षा का जायजा लिया।
बता दें कि 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस समारोह में शिरकत करने अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा मुख्य अतिथि के तौर पर भारत आ रहे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति आगरा भी आ सकते हैं। उनके संभावित कार्यक्रम के चलते निरीक्षण और व्यवस्थाओं का जायजा लेने को 40 सदस्यीय अमेरिकी टीम कल आगरा पहुंची। टीम करीब डेढ़ घंटे वहां रही और सुरक्षा के साथ प्लेन की लैंडिंग, रेस्ट रूम समेत अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली। इसके बाद टीम होटल अमर विलास पहुंची और प्रेसीडेंसियल सुइट देखे। इसके बाद टीम ताज पहुंची। ताज में पूर्वी गेट से लेकर मुख्य गुंबद तक पहुंचने और लौटने के बारे में टीम ने जानकारी जुटाई।
 इस दौरान टीम ने ताज में तहखाने में स्थित मुख्य कब्रों के खुलने को लेकर जानकारी जुटाई। ताज के तहखाने में स्थित मुख्य कब्रें शहंशाह शाहजहां के उर्स के दौरान ही तीन दिन के लिए खुलती हैं। अभी तक किसी वीआइपी के लिए मुख्य कब्रें नहीं खोली गई हैं। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के महानिदेशक के आदेश पर ही इन्हें खोला जा सकता है।

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home